फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर सर्वर डाउन तो गन मशीन से होगी फास्टैग की रीडिंग

विज्ञापन
फास्टैग लगे वाहनों की रीडिंग नापने के लिए गन मशीन दिखाते मैनेजर पवन कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। अब एक्सप्रेसवे के टोल पर फास्टैग लगे वाहन चालकों को सर्वर डाउन के दौरान टोल पर खडे़ होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए कंपनी ने फास्टैग गन मशीन मंगवा ली है। यह गन मशीन सर्वर न आने पर जांच करेगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर चलने वाले सभी वाहनो में फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार्यरत टोल कंपनी सरकार ग्लोबल ने वाहन चालकों की मदद के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इससे वाहन चालकों को टोल पर परेशानी नहीं उठानी पडे़गी। फास्टैग अनिवार्य होने पर वाहन चालकों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। फास्टैग लगे वाहनों को सर्वर की परेशानी न हो, इसके लिए कंपनी चालकों को सहूलियत दे रही है। फगुआ कट के टोल प्लाजा मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि टोल पर कंपनी का निजी सर्वर है। वह डाउन नहीं होता। अगर सर्वर डाउन हो जाता तो फास्टैग लगे वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन वाहनों को टोल से निकालने के लिए कंपनी ने फास्टैग गन मशीन दी है। यह वाहनों के सामने करने पर फास्टैग की रीडिंग पकड़ लेगी। इससे वाहन चालकों को टोल से बिना समय दिए जाने की अनुमति मिल सकेगी।
कंपनी ने एक्सप्रेसवे पर बड़े वाहन चालकों की सहूलियत के लिए आगरा से लखनऊ तक चार जगह लंच की भी व्यवस्था की है। लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को कंपनी की तरफ से नि:शुल्क लंच दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें