फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से बालिका वधू को लाई टीम

विज्ञापन
जिला अस्पताल की कालोनी में बैठी जिला प्रोबेशन टीम और पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल की कालोनी में रहने वाले आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ जिला प्रोबेशन टीम पहुंच गई। इससे पहले दूल्हा दुल्हन को अपने साथ ले जा चुका था। टीम ससुराल पहुंचकर बालिका वधू को अपने साथ ले आई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारी ने करीब 14 वर्षीय बेटी की शादी तय कर दी थी। 25 दिसंबर को छिबरामऊ के सिंकदरपुर में रहने वाला 25 वर्षीय युवक बरात लेकर आया था। वैवाहिक रस्में पूरी हुईं। सुबह दूल्हा 14 वर्षीय दुल्हन को लेकर रवाना हो गया। नाबालिग की शादी की सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवेंद्र सिंह पुलिस के साथ जिला अस्पताल परिसर पहुंच गए। यहां विदाई के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद टीम सिकंदरपुर पहुंची। टीम बालिका वधू को आशा ज्योति केंद्र ले आई।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि रविवार को दुल्हन का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें