तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात 10 बजे ग्राम निकवा के निकट बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार पलट गई। कार चालक घायल हो गया। एंबुलेंस के ईएमटी ने चालक का इलाज किया।
हमीरपुर के कोतवाली सदर के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी प्रवीण कुमार (36) कार से लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के निकवा के पास शुक्रवार रात 10 बजे बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर की जाली तथा लोहे के एंगल से टकराकर क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। इससे 30 मीटर लोहे की जाली एवं एंगल तथा एक डेटोनेटर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची। एसएसडी एंबुलेंस 172 के ईएमटी ने घायल चालक का मौके पर ही उपचार किया।