बंबे में खड़े होकर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम भावलपुर में निचली गंग नहर से तरैया रामनगर होकर निकला बंबा कई सालों से सूखा है। गुरुवार को किसानों ने बंबा की सफाई और उसमें पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बंबा सूखा होने से कई गांवों के किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम भावलपुर से निकला बंबा निचली गंग नहर से तरैया रामनगर सहित ग्राम मुखड़ा, मुर्रा, शरीफपुर, शिवसिंहपुर, कुअरपुर काशीदीन, जरिहापुर, तरीद, चिकनपुर, तुर्कपुर, रेरीरामपुर, बैगमा, उड़ेलापुर, आलूपुर, बिकूपुर आदि गांवों से होकर निकला है।
इस बंबा में कई वर्षों से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे वह सूखा पड़ा है। बंबा सफाई के अभाव में उसमें झाड़-झंकार सहित गंदगी फैली है। बंबा सूखा होने से इन गांवों के किसान धान फसल की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। गुरुवार को ग्राम भावलपुर के उमेश अग्निहोत्री, जितेंद्र सिंह, श्याम बिहारी, सत्यपाल सिंह, हमवीर सिंह, विपिन सिंह, अजय सिंह, आनंद भास्कर, मीनू चौहान, ओम, मोनू दुबे, वीरू चौहान, कमलाकांत, सालिकराम आदि किसानों ने बंबा की सफाई और पानी छोड़ने की मांग पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते बंबा में पानी न छोड़ा गया तो खेतों में धान फसल की रोपाई होना मुश्किल हो जाएगा।