फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज ठीक करने की कवायद शुरू

Fri, 15 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर पानी की टंकी से गांवों को पानी सप्लाई को जाने वाली पाइप लाइनों की लीकेज की खबर अमर उजाला में छपने के बाद अफसर सक्रिय हो गए हैं। अमर उजाला ने 13 जनवरी के अंक में पानी की टंकी एक ट्यूबवेल भरोसे शीर्षक से खबर लगाई थी।
विज्ञापन


इस पर सीडीओ उदयराज यादव ने कड़ा रुख अपनाया। गुरुवार को सुबह जल निगम के ठेकेदार ने मजदूरों के जरिए अमोलर में लीकेज पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। मजदूर मनोज कुमार ने बताया कि अमोलर से सीतापुरवा तक चार, विशोखरधाम मंदिर तक दो जगह लीकेज है।

इसके अलावा कैथनपुरवा बरियापुरवा लाइन दो, दलापुरवा लाइन में पांच, विचपुरवा मझइया जाने वाली लाइन में सात जगह लीकेज पाए गए हैं। इन्हें एक सप्ताह से लेकर 15 दिन के अंदर ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद गलियों में जलभराव की समस्या दूर होगी। वहीं अवशेष गांवों तक प्रेसर के साथ पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें