फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, सदस्यों ने संभाला काम

Fri, 15 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में शासन के निर्देश पर शपथ ग्रहण का समारोह आयोजित हुआ। डीएम अनुज कुमार झा ने निर्वाचित नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने 27 वार्डों से चुनकर आए जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी से विकास कार्यों को गति प्रदान करने में सहयोग मांगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने श्रुति प्रवास उर्फ प्रीतू कटियार, हरिशरण राजपूत, विद्यावती दोहरे, मो. हाशिम, राजेंद्र सिंह, कमला देवी, स्लेती उर्फ पायल, शैलेंद्र सिंह यादव, मिथलेश, पूनम देवी, महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार।

उपमा, रणवीर सिंह यादव, प्रवेश कुमार, बृजेश कुमार, उर्मिला देवी, अनिल कुमार, मो. हनीफ खान, रामबाबू, संतोष कुमार, नीलू, महेश चंद्र, छोटी बिटिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा किसी कारणवश शपथ ग्रहण समारोह में विलंब से पहुंचे जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव व सुषमा को बाद में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता कनौजिया ने नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष से कहा कि उनके कंधे पर पूरे जिले के विकास कार्यों की जिम्मेदारी है, जिसे बेहतर ढंग से निभाएं। कहा कि पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी के साथ कार्य करें। सदन में विपक्ष की भी अपनी एक अहम भूमिका होती है।

इस भूमिका की विपक्ष अदायगी करे और सहयोग प्रदान करे। कहा कि जब सभी का सहयोग मिलेगा तभी सदन चल सकता है। इस दौरान सपा नेता मनोज दीक्षित, हाजी रईस, रामवीर सिंह बघेल, दरोगा कटियार सहित अन्य ने समारोह को संबोधित किया।

इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व अध्यक्ष सुनीता दोहरे, छिबरामऊ विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, संजू कटियार, कैश खां, संजय दुबे, इंद्रेश दुबे, महेंद्र यादव, दिगंबर सिंह यादव, बृजेंद्र नारायन सक्सेना, विवेक मिश्रा, विजय तिवारी, अनिल पाल, मुदस्सर हसन समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें