फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला अनौगी में 192 गोवंश मिले ठिठुरते, झूल डालने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिसंबर की शुरुआत होते ही कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। सदर एसडीएम को अस्थायी गोशाला अनौगी में सर्दी के इंतजाम अधूरे मिले। एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त कर तिरपाल व गोवंश पर झूल डालने के निर्देश दिए। सप्ताह भर में व्यवस्था पूर्ण न करने पर ग्राम प्रधान व सचिव को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर एसडीएम गौरव शुक्ला अस्थायी गोशाला अनौगी पहुंचे। यहां रजिस्टर का मिलान समेत एक-एक कर सभी गोवंशों की गणना की। इस दौरान 192 गोवंश अस्थायी गोशाला में संरक्षित मिले। एसडीएम को यहां संरक्षित गोवंश की अपेक्षा तिरपाल कम दिखी। साथ ही सर्दी बढ़ने के बाद भी यहां झूल का कोई इंतजाम नहीं दिखा। इसकी वजह से गोवंश उन्हें ठिठुरते दिखे। एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त कर सचिव व ग्राम को एक सप्ताह में तिरपाल व झूल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही गोवंश को समय से ताजा पानी व चारा देने की बात कही। समय-समय पर चिकित्सीय टीम से जांच कराने की बात कही। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें