फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन शेड में होगी मतगणना

Thu, 02 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
मंडी समिति का निरीक्षण करते प्रेक्षक ,डीएम, एसपी, व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रेक्षक ने गुरुवार को मतगणना स्थल मंडी समिति परिसर की व्यवस्था परखी। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल बोर्डिंग खेल मैदान में सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई। बताया कि टिन शेड के नीचे मतगणना होगी।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रेक्षक के साथ डीएम अशोक चंद्र, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक हंसराज यादव, एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव, आदि बोर्डिंग खेल मैदान पहुंचे। यहां अधिकारियों ने 18 फरवरी को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों की गाड़ियों के खड़े होने की व्यवस्था, पंडाल आदि की जानकारी ली। पंडाल पश्चिमी छोर पर बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंच की ओर भी पंडाल बनाए जाने को कहा। मैदान में चुनावी वाहनों को कतार में खड़ा कराया जाए।

जिलाधिकारी ने जेई पीडब्लूडी अशोक सिंह को निर्देश दिए कि मैदान में दो दिन पहले सफाई व्यवस्था कराई जाए। साथ ही पानी का छिड़काव भी कराया जाए जिससे वाहनों के निकलने पर धूल न उडे़। इसके बाद अधिकारियों का काफिला मतगणना व्यवस्था देखने मंडी समिति पहुंचा। यहां सबसे पहले गेट की सुरक्षा का अधिकारियों ने जायजा लिया। एक गेट को बंद रखने के निर्देश दिए, दूसरे गेट पर पर्याप्त पुलिस व अर्द्ध सैन्य बल लगाने को कहा।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर लगे टिन शेड देखा। इन्हीं टीन शेडों के नीचे तीनों विधानसभा कन्नौज, तिर्वा व छिबरामऊ की मतगणना कराई जाएगी। मतगणना स्थल को लोहे की जाली से बंद करने पर सहमति बनी। ईवीएम को सुरक्षित रखने का स्थल भी देखा इसकी अर्द्ध सैन्य बल के हवाले होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें