ब्लाक संसाधन केंद्र पर जलालाबाद, गुगरापुर, तालग्राम
के पूर्व माध्यमिक स्कूलों के हेड टीचर, इंचार्ज हेड टीचरों को एक दिवसीय
स्काउट गाउड से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इसमें स्काउट व गाइड से जुड़ी
जानकारियां दी गईं। साथ ही बच्चों में सेवा भाव पैदा करने का आह्वान किया।
बीएसए,
जिला स्काउट प्रशिक्षक रघुराज सिंह बघेल, जिला गाइड प्रशिक्षक उमा कटियार,
एवं रघुवीर झा, आदेश नरायन सक्सेना और बीईओ जलालाबाद, एबीआरसी राजपाल
सिंह, रजनीश दुबे, आलोक दुबे, अनूप सिंह, शिवकुमार सक्सेना ने जानकारियां
दीं। बताया गया कि गुरुवार के दिन सभी टीचर स्काउट व गाइड ड्रेस पहनकर ही
स्कूल आएं।
स्काउड गाइड के संबंध में बच्चों को जानकारी दें। वक्ताओं ने
कहा कि रोजाना स्काउड गाइड नियमों का पालन कराया जाए। रोजाना स्काउड गाइड
की प्रार्थना भी स्कूलों में कराई जाए। इस मौके पर सुशील यादव जिलाध्यक्ष,
जावेद अहमद, दिलीप यादव ब्लाक अध्यक्ष तालग्राम, प्रदीप कटियार, रामऔतार,
प्रताप सिंह, कुमकुम कुशवाहा, नारायण, अमर सिंह आदि
मौजूद थे।