फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंदापुर में उल्टी-दस्त के तीन रोगी मिले

Sat, 29 Jul 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पैंदापुर में संक्रामक रोग का असर दोबारा दिखने लगा है। गांव में उल्टी-दस्त के तीन नये रोगी मिले हैं। इसी गांव में 13 दिन फैले डायरिया से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग बीमार मिले थे। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया से मौत होने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


गुगरापुर विकास खंड के गांव पैंदापुर में संक्रामक रोग थमता नहीं दिख रहा है। 13 दिन बाद गांव में तीन और लोग बीमार हो गए हैं। गांव के दीनदयाल (35) पुत्र सुरेश चंद्र को दो दिन से बुखार व उल्टी दस्त है। हालत में सुधार न होने पर इन्हें एंबुलेंस से गुगरापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, रामवीर की पत्नी शिवओमनी (34) बीमार चल रही हैं।  मधु (2) पुत्री राजपाल को एक माह में तीसरी बार उल्टी-दस्त की शिकायत हुई है।

बता दें कि इसी गांव में 13 दिन पहले डायरिया की चपेट में आने से पप्पू जाटव के पुत्र बंटी (10) व पुत्री खुशबू (16) व शोभा (20), बेंचेलाल की पुत्री कंचन (5) व पुत्र नंदू  (3), राजपाल के पुत्र आकाश (8), अंकुर (2) व पुत्री मधु (3), बेंचेलाल (35), राजकपूर (20) पुत्र महेश चंद्र, मोनिका (14) पुत्री राकेश, देवेंद्र (3) पुत्र अशोक, सौरभ (7) व बाहुल (5) पुत्रगण पुनीत, अंबिका (3) व रोशन (2) पुत्रगण विकास, करन (3) पुत्र महाराम, प्राची (1) पुत्री राजकुमार, अनुज (6 माह) पुत्र अवधेश, अभिषेक (4) पुत्र सूरज, राजकुमार, अशोक, राकेश, महेश चंद्र समेत आधा सैकड़ा ग्रामीण बीमार थे।
विज्ञापन


सीएमओ की पहल पर स्थानीय स्वास्थ्य टीम ने उस दौरान कैंप लगाकर मरीजों को दवाएं बांटी थीं। गांव में साफ-सफाई कराई गई थी। इसके बाद बीमारी काबू में आई थी। गांव में बीमारी के दोबारा पांव पसारने से ग्रामीण परेशान हैं। इस संबंध में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. गीतम सिंह ने बताया कि उन्हें संक्रामक रोग फैलने की जानकारी नहीं है। फिर भी गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर दवा का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें