फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में भड़के शिक्षामित्र

Sat, 29 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारी व शिक्षामित्र। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
समायोजित शिक्षामित्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में शिक्षामित्रों ने धरना दिया। अपनी बात राज्य व केंद्र सरकार तक पहुंचने के लिए डीएम व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो को ज्ञापन भी सौंपा। शिक्षामित्रों का कहना है कि कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द करने के 65 घंटो बाद भी राज्य सरकार चुप्पी साधे है। भविष्य को लेकर शिक्षामित्र व उनके परिवार बेहद चिंतित है। धरना के अलावा उनके पास सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। सरकार शिक्षामित्रों के भरण पोषण के लिए क्या इंतजाम करेगी यह स्थित स्पष्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में करीब चार घंटे शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद व मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सुब्रत पाठक को सौंपा।

धरने के दौरान शिक्षामित्रों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वह सम्मान करते हैं। कोर्ट के फैसले में प्रदेश सरकार को कुछ विकल्प भी सुझाए हैं। 65 घंटे का लंबा समय गुजर चुका है, अब तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पूरी तरह से पढ़ लिया होगा, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। उनका पूरा भविष्य अंधकार में है। ओवरएज होने के कारण वह लोग अब दूसरी सर्विसेज में भी नहीं जा सकते।  
विज्ञापन


आदर्श समायोजित शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों का धरना अनवरत रुप से चलता रहेगा। प्रदेशीय नेतृत्व प्रदेश सरकार के संपर्क में है। हम मनोबल न तोड़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। जिलाध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि यह आंदोलन हमारा भविष्य तय करेगा। कोई भी साथी अप्रिय घटनाओं से बचे। अनुशासनात्मक ढंग से आंदोलन में अनिवार्य रुप से शामिल हों। जिला संरक्षक सुरेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि हम सभी को विधिक राय लेकर आंदोलन चलाना है, किसी के उकसाने या बहकावे में न आएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ह्देश दुबे, अखिलेश पाठक, अजीत दीक्षित, विनय सिंह, रजनी सिंह, शमीम बानो, अनीता तिवारी, बबिता, बीनू देवी, गुड़िया यादव, रीना कुशवाहा, अल्पना पटेल, मनीषा सिंह, अदित दुबे, आरती सिंह, पूनम शर्मा, सुप्रिया, अनिल यादव, अखिलेश यादव, सारिका बाजपेयी, प्रदीप कटियार, मान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें