जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा
कि जननी सुरक्षा योजना के तहत अवशेष लाभार्थियों का खाता एक सप्ताह के
अंदर खुलवाकर भुगतान करा दिया जाए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस
दौरान डीएम ने जलालाबाद, कन्नौज व हसेरन में लक्ष्य से कम टीकाकरण होने पर
प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश सीएमओ को दिए।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने आशा, एएनएम को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण
क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य बेहतर ढंग से करें।
कहा कि गर्भवती महिलाओं को
अस्पताल तक पहुंचाकर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाएं। प्रभारी चिकित्साधिकारी
ग्राम सभा स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित
कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत में आशा एवं
एएनएम व ग्राम प्रधानों की बैठक कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जननी
सुरक्षा योजना के तहत जिन केंद्रों में शून्य डिलीवरी पाई गई है, वहां की
आशा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्राम सभा स्तर पर चेक कराया जाए कि
फाइलेरिया की दवा सही से बंटी या नहीं। उमर्दा में टीकाकरण एवं परिवार
कल्याण कार्यक्रम की प्रगति कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।