कन्नौज। ग्रामीण से अभद्र भाषा में बात करने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज व दो दीवान को लाइन हाजिर कर दिया। अभद्र भाषा का वीडियो वायरल हुआ था। सीओ छिबरामऊ ने जांच कर एसपी को रिपोर्ट दी थी। एसपी ने देर रात चौकी इंचार्ज रामजी लाल तिवारी व थाने के दीवान बलवीर सिंह यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया।
सकरावा थाने के गांव कुल्लू खेड़ा निवासी जिलेदार का परिवार के लोगों से जमीन का विवाद हुआ था। इसकी शिकायत चौकी इंचार्ज दौलताबाद रामजी लाल तिवारी से की थी। चौकी इंचार्ज ने गांव के लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था।31 दिसंबर को जिलेदार फिर से चौकी पर शिकायत करने गया। चौकी इंचार्ज ने अभद्र भाषा का प्रयोग ग्रामीण को अपमानित किया था। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी होने पर एसपी अमित कुमार आनंद ने सीओ छिबरामऊ ओमकार नाथ शर्मा को प्रकरण की जांच के आदेश दिए। सीओ ने जांच कर एसपी को सौंप दी।