फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तीन लाख कॉपियां आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की खेप आ गई है। बोर्ड की ओर से यहां हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए तीन लाख कॉपियं भेजी गई हैं। इसमें से दो लाख कॉपियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 100 स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। इन स्कूलों में एक राजकीय और 44 सहायता प्राप्त स्कूलों के अलावा 55 वित्त विहीन स्कूल शामिल हैं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 27145 और इंटरमीडिएट के 24639 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कॉपियों का कंट्रोल रूम शहर के लाला श्यामलाल इंटर कॉलेज में बनाया गया है। इसका प्रभार इसी कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष शुक्ला को बनाया गया है। शनिवार को यहां से अलग-अलग सेंटराें के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भिजवाई गईं। खुद डीआईओएस डॉ. पूरन लाल की मौजूदगी में कई स्कूलों में उत्तर पुस्तिकाएं भिजवाई गईं। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में उत्तर पुस्तिका को रखने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

यूपी बोर्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कल होगा मंथन
आने वाले दिनों में अलग-अलग परीक्षाओं को लेकर प्रशासन की ओर से मंथन हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक होगी, इसमें नकल रोकने के लिए जिम्मेदाराी बंटेगी। पहले यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पर चर्चा होगी, उसके बाद पुलिस भर्ती परीक्षा पर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें