छिबरामऊ। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की कार में शुक्रवार की देर रात गलत दिशा से सामने आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हाइवे एंबुलेंस ने इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
कानपुर नगर जिले के थाना बिठूर निवासी महेंद्र (58) बेटे विमल (22) तथा बेटी अलका (25) के साथ कार द्वारा छिबरामऊ स्थित एक गेस्ट में साले की शादी में शामिल होने आए। थे। देर रात 2.10 बजे वह घर लौट रहे थे। रास्ते में सिकंदरपुर के पास विपरीत दिशा से अचानक सामने आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया। (संवाद)