उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निजी सचिव कल्यान सिंह समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। निजी सचिव लखनऊ में बेड न मिल पाने की वजह से शुक्रवार को यहां भर्ती हुए थे।
वहीं जिले में रविवार को आई सूची में 192 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निजी सचिव कल्यान सिंह की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को डीएम के पास इनका फोन आया। इसके बाद यह मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती होकर अपना कोरोना का इलाज करा रहे थे।