फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन से जुड़े तीन दर्जन गांव

Mon, 02 Feb 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
रामाश्रम में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का पूर्व ब्लाक प्रमुख ने उद्घाटन किया। उपकेंद्र चालू होने से क्षेत्र के कई गांवों को बिजली की सुविधा उपलब्ध हो गई। सपा विधायक अरविंद सिंह यादव के प्रयास से रामाश्रम विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाकर उपकेंद्र को सिकंदरपुर से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को तालग्राम के पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिन गांवों में बिजली नहीं है, वहां विद्युतीकरण कराया जा रहा है। एसडीओ अरविंद गौतम ने बताया कि इस उपकेंद्र से रामाश्रम, मलिकपुर, समधन व इस्माइलपुर को विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।

पहले यह गुरसहायगंज विद्युत सब स्टेशन से जुड़े थे। यहां तीन फीडर बनाए गए हैं। जिससे तीन दर्जन गांवों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता विद्युत पी.राम, जेई उपेंद्र राज, दिलीप यादव, एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव, जमील तूफानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें