फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिला कॉलेज के लिए भूमि का चयन

Mon, 02 Feb 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टी सेक्टरोल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत नगर पालिका परिषद छिबरामऊ व कन्नौज में राजकीय बालिका इंटर कालेज, महिला आईटीआई, राजकीय महाविद्यालय का भवन निर्माण के लिए करीब चार माह से जमीन की तलाश चल रही थी, जिसको लगभग पूरा कर लिया गया है। करोड़ों की लागत से इन भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक अधिकारी चंद्रभान, सीएण्डडीएस, जल निगम व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने काफी दौड़-भाग करके लगभग जमीनों को फाइनल कर लिया है। इसमें मानीमऊ क्षेत्र में भारत सेवा समाज ट्रस्ट करीब 22 बीघे से अधिक जमीन दान में दे रहा है। इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय व डिग्री कालेज का निर्माण कराया जाएगा।

जिसमें लाइब्रेरी, कम्यूटर लैब, आडीटोरियम सहित अन्य चीजों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज के लिए करीब ढाई एकड़ जमीन नवीन एआरटीओ कार्यालय के समीप देखी गई है। उक्त जमीन कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नाम आवंटित है।
विज्ञापन


जबकि उक्त भवन का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा छिबरामऊ में राजकीय प्रशिक्षण संस्थान के पास जमीन चिन्हित की गई है। जहां पर महिला आईटीआई का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पुरानी तहसील में राजकीय बालिका इंटर कालेज के निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन है।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। धन रिलीज होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दोनों तहसीलों में निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन है।

शैक्षिक भवनों के निर्माण को मांगे प्रस्ताव
डीएम ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राजकीय कालेज के भवन निर्माण के लिए सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोट (डीपीआर) तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम के अनुसार मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत नगर पालिका परिषद छिबरामऊ और कन्नौज का चयन किया गया है।

छिबरामऊ में राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय महिला आईटीआई, कन्नौज में राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय कन्नौज बांगर में कंप्यूटर लैब, आडीटोरियम एवं पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें