फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामारी कर रही तीन स्लीपर बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ नियमों का उल्लंघन करने पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने तीन बसों का सीज कर दिया। सवारियों को उनका किराया वापस दिलाकर वहीं उतार दिया गया। कई सवारियों ने चौकी के बाहर रात गुजारी।
विज्ञापन

जीटी रोड पर घिलोई गांव के पास दस जनवरी को स्लीपर बस हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद स्लीपर बसों की डग्गामारी पर प्रशासन सख्त हो गया था। पांच माह बाद ही फिर स्लीपर बसों का संचालन शुरू हो गया। एजेंट दिन में टिकटों की बुकिंग करते हैं और शाम ढलते ही मकनपुर से आने वाली बसें तालग्राम तिराहे पर खड़ी हो जातीं हैं।
यहां से सवारियां दिल्ली के बदरपुर बार्डर, हरियाणा के गुरुग्राम व पानीपत ले जाती थीं। शुक्रवार शाम को प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने एक बस का फर्रुखाबाद चौराहे और एक का पश्चिमी बाईपास पर परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर चालान कर दिया। शनिवार सुबह पश्चिमी बाईपास पर एक बस सीज की गई।
विज्ञापन

सीज बसों मंडी चौकी के बाहर खड़ा करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक बस में 25 और दो बसों में 22-22 सवारियां बैठाईं गईं थीं। सभी का किराया भी वापस दिलाकर मंडी चौकी के पास बैठा दिया गया। कई लोग को दूसरी बस से चले गए लेकिन कई कारण रात भर चौकी के बाहर ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें