फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कन्नौज में क्लीनर की मौत, दुकानदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला आजाद नगर मोहल्ला निवासी जलाल (18) पुत्र कुतबुद्दीन उर्फ होरीलाल, चालक लालू के साथ मौरंग भरा ट्रक लेकर छिबरामऊ के जाफराबाद निवासी सुमित पुत्र वीरेंद्र सिंह के पास गए थे।
विज्ञापन

ट्रक खाली होने के बाद दुकानदार और चालक ट्रक की नापजोख करने लगे और क्लीनर पड़ी रस्सी को ट्रक में ऊपर रखने लगा। ट्रक के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन की लाइन से क्लीनर छू गया। करंट लगने से दुकानदार दोनों नीचे जा गिरे।
जानकारी पाकर ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गए और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने क्लीनर को मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। सुमित को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतक क्लीनर के परिजनों ने ट्रक चालक और मालिक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तक परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें