फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी दो मुस्लिम बैठेंगे जिला पंचायत में

Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के सदन में अबकी मुस्लिम सदस्य की संख्या दो होगी। पिछले कार्यकाल में एक सदस्य ही सदन में पहुंच सका था। वह भी महिला ही थीं। जिला पंचायत के 28 वार्डों से जो सदस्य जीते हैं, उनमें 35 साल से अधिक के कुल 19 सदस्य हैं। इनमें एक 60 साल से अधिक हैं।
विज्ञापन


बाकी की उम्र इससे कम हैं। जो 60 साल से अधिक की सदस्य जीत सकीं हैं वह भी महिला ही हैं। नौ जिला पंचायत सदस्यों की उम्र 35 साल से कम है। मुस्लिम चेहरे के रूप में वार्ड छह से बसपा समर्थित हाशिम और वार्ड 23 से बसपा के ही मोहम्मद हनीफ खां जीते हैं। पिछली बार शबीना बेगम ही मुस्लिम चेहरा थीं।

अबकी उनके पति जामिल सिद्दीकी चुनाव जरूर लड़े, पर हार का मुंह देखना पड़ा। वार्ड एक, तीन, छह, नौ, 11, 14, 19, 20, वार्ड 26 से जो सदस्य चुने गए हैं, वह भी 35 साल से कम उम्र के हैं। बचे हुए अन्य वार्डों में 35 साल से अधिक के लोग जीतने में कामयाब रहे। पिछले चुनाव में 23 वार्ड थे। वर्ष 15 के चुनाव में 28 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें