फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मोबाइल टॉवरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मोबाइल टॉवरों से चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इन युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने सकरावा थाना क्षेत्र के परौर गांव में लगे मोबाइल टॉवर से चोरी हुए नौ बैटरियां बरामद कर ली। चोरों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन



सकरावा थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर नगला बिहारी तिराहे पर पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।थाने लाकर पूछताछ में युवकों ने अपने नाम आलोक कुमार निवासी भोला नगरिया छिबरामऊ व प्रदीप कुमार निवासी पथरहट थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया बताए। इन युवकों की निशानदेही चोरी की नौ बैटरी बरामद हुई। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 10-11 मार्च की रात चोरों ने सौरिख रोड स्थित परौर गांव में लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर को निशाना बनाते हुए नौ कीमती बैटरियां चोरी कर ले गए थे। सुपरवाइजर शिवम सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें