फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसान संगठनों ने घेरा बिजली घर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में किसानों और उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाकियू (अराजनैतिक) व औनू गुट के किसान नेताओं ने इन मीटरों को जनविरोधी बताते हुए गुरुवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मीटर न हटवाए गए तो तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नीरज भाटिया व भाकियू (औनू) जिलाध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तकनीकी रूप से दोषपूर्ण होने के कारण यह मीटर उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण का कारण बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही प्रीपेड मीटर हटाकर पुरानी पोस्टपेड व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो चक्का जाम और बिजली घरों के अनिश्चितकालीन घेराव जैसे कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान मुशर्रफ खान, पप्पन प्रधान, रक्षपाल सिंह, विकास कुमार, रेहान अहमद, नेहाल खान, दाऊद, अदनान, पंडित जितेंद्र शर्मा, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें