फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की बाइक से उड़ाए एक लाख

Tue, 17 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने पुत्री की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालकर आ रहे पूर्व प्रधान की बाइक की डिग्गी खोलकर एक लाख रुपये पार कर दिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की छानबीन की पर उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान धर्मपाल पुत्र बिहारी अपनी पत्नी व पुत्र के साथ स्टेट बैंक शाखा मकरंदनगर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने खाते से 3 लाख 20 हजार रुपये निकाले। दो लाख 20 हजार रुपये पत्नी शारदा देवी ने अपने पास रख लिए, जबकि 50-50 रुपये के नोटों की दो गड्डी (कुल एक लाख रुपये) धर्मपाल ने अपनी बाइक की डिग्गी में रख लिए। उनकी बाइक तिर्वा क्रासिंग पहुंची।

क्रासिंग बंद होने के कारण जीटी रोड पर जाम लगा था। वह बाइक लेकर खड़े हो गए। इसी दौरान एक काली अपाचे बाइक पर सवार दो युवक उधर से निकले। एक बाइक पर बैठा रहा दूसरे ने उतरकर डिग्गी खोलकर उसमें रखे एक लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद धर्मपाल ने बाइक की डिग्गी खुली देखी। खोजबीन की तो अंदर रखे नोट गायब मिले। इसी दौरान उनकी नजर काली अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों पर पड़ी जो बाइक लेकर कानपुर की तरफ भाग निकले। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे।

सूचना पर कोतवाल भुल्लन यादव, एसएसआई रवींद्रनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। उधर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने बैंक शाखा पहुंचकर बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। लेकिन किसी बदमाश का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें