हसेरन। क्षेत्र के चटोरापुर गांव में रविवार की रात चोरों ने घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की जांच शुरू कर दी है। जानकारी होने पर सीओ ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की।
नादेमऊ चौकी क्षेत्र के चटोरापुर गांव निवासी प्रेमचंद वर्मा पुत्र नंदराम के घर में रविवार की रात अज्ञात चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झालें, दो अंगूठी, एक हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल, सात जोड़ी तोलिया, एक ओम, समेत लाखों रुपए का जेवरात चोरी कर लिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ ओंकारनाथ शर्मा, प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रेमचंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।