फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आंख और नाक पर चोटों के निशान, निकल रहा था खून

विज्ञापन
फोटो:60: घर के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सराफा व्यवसायी की पत्नी के चेहरे पर चोटों के निशान थे। आंखें नीली पड़ गई थीं और नाक से खून निकल रहा था। इससे साफ जाहिर है कि हमलावर ने पहले मारा-पीटा और इसके बाद जेवर लूटकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जल्द हत्या का खुलासा करने के दावे कर रही है।
विज्ञापन

छिबरामऊ के मोहल्ला बनवारी नगर निवासी मंजू वर्मा से दिनदहाड़े लूटपाट के बाद हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शिक्षा का हब कहा जाने वाला मोहल्ला बनवारी नगर चीख-पुकार से गूंज उठा था। तीन थानों की पुलिस ने पूरे मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया था। लोग घर के बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे थे। पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी खंगाले, लेकिन किसी को वहां पर जाने नहीं दिया। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।
गेट के आसपास घूमता रहा डॉग क्वायड
हत्या के बाद डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के सैंपल और साक्ष्य एकत्र किए। डॉग क्वायड घर के अंदर से बाहर निकला और गेट के आसपास ही घूमता रहा। ऐसा लग रहा था कि हमलावर घर से निकलने के बाद कहीं गायब हो गया, जिसके चलते डॉग स्क्वाड को उसके साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन

दो बेटे रहते हैं अलग
राजीव वर्मा ने बताया कि तीन बेटे सोनू, मोनू व सुभांशु हैं। इनमें दोनों बड़े बेटे परिवार के साथ अलग रहता है। वह छोटे बेटा सुभांशु पत्नी के साथ बनवारी नगर स्थित आवास पर रहता है। उनका कभी भी मोहल्ले में किसी से विवाद भी नहीं हुआ। पत्नी की हत्या से वह खुद बदहवास थे।

पैर में पायल और बेड के पास मिली डबल बैरल बंदूक
पति ने दावा किया था मंजू कानों में हर समय टॉप्स, गले में जंजीर और पांच अंगूठियां पहनी थीं। पुलिस जांच में मंजू के शरीर से यह सभी आभूषण गायब थे लेकिन उनके पैरों में चांदी की पायलें थीं और बेड के बगल में डबल बैरल बंदूक रखी हुई मिली।

फोटो:60: घर के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें