फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गांधीनगर में तीन दिन से बत्ती गुल, फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। परेशान नागरिकों ने स्थानीय बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान लोगों ने बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी राजा, सर्वेश , शिवा, संजय, राज, राजेश, राकेश, छाया देवी, आशा बाल्मीकी, लक्ष्मी , माला समेत 100 लोगों ने बताया कि पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग से आई अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट होने के कारण तीन दिन से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित है। विभागीय कर्मचारी खराबी ठीक नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मनमानी तथा लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते समस्या लगातार बनी हुई है। सूचना मिलने पर एसडीओ पंकज चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार देर रात तक लाइन की खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें