फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जनता संग सत्ता के मंत्री-विधायक भी मांग रहे बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट अब इतना गहरा गया है कि आम जनता के साथ सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक भी बिजली के लिए आवाज उठाने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि कोई ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख रहा है तो कोई सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कटौती कम कराने की मांग कर रहा है। खास बात यह है कि हाल ही में तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत को राज्यमंत्री बनने के बाद ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। उनके ही जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। जिले में बिजली संकट अब राजनीतिक गलियारों में भी बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से जनता परेशान है। इन दिनों किसानों के अलावा विपक्षी राजनीतिक दल बिजली उपकेंद्रों और कलक्ट्रेट तक पहुंचे धरना-प्रदर्शन करने पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


फोटो :44: सीएम से मिलकर समाज कल्याण मंत्री ने फेसबुक पर साझा की तस्वीर। स्रोत : सोशल मीडिया।



सीएम से मिले समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण
कन्नौज सदर विधायक एवं सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने हाल में ही मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर जिले में बिजली कटौती कम कराने का अनुरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बिजली संकट से किसानों की मक्का की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है और जनता उमस भरी गर्मी में परेशान है। मंत्री ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसकी जानकारी भी दी। उनका कहना है कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है।



-

फोटो :45: विधायक अर्चना पांडेय ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र। संवाद
विधायक अर्चना पांडेय ने लिखा ने ऊर्जा मंत्री को पत्र
छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कटौती के साथ लो-वोल्टेज से भीषण गर्मी में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग परेशान हैं। 24 घंटे में दो से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। पेयजल संकट गहरा गया है और किसानों की मक्का फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है। उन्होंने रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और कटौती रोकने की मांग की।
विज्ञापन


फोटो :46: ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने फेसबुक पर साझा की पोस्ट। स्रोत सोशल मीडिया।


लोगों को बेहतर बिजली व्यवस्था मिले : ऊर्जा राज्यमंत्री
प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बिजली संकट के बीच ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत की फेसबुक पोस्ट चर्चा में आ गई। मंत्री ने प्रदेश में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्ट में मंत्री ने लिखा कि जनता से जुड़ी हर समस्या का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण कराया जाएगा। इधर, जिले में लगातार लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और कटौती से लोग परेशान हैं। सोशल मीडिया पर मंत्री की पोस्ट के नीचे भी लोगों ने कटौती और खराब सप्लाई को लेकर नाराजगी जताई।


-


विपक्ष ने कसे तंजफोटो :47: पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे। संवाद
बिजली देने में नाकाम सरकार
सत्ता पर तंज कसते हुए सदर सीट से विधायक रहे कलियान सिंह दोहरे ने कहा कि सरकार बिजली देने में नाकाम साबित हो रही है। गांवों में किसान रातभर जागकर बिजली का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई नदारद है। ऊपर से विजिलेंस टीम रात में दबिश देकर बिजली चोरी पकड़ने में जुटी है। खेत प्यासे पड़े हैं, फसलें सूख रही हैं और किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया, जिसका खामियाजा अब जनता भुगत रही है। जिम्मेदार सिर्फ कागजों में व्यवस्था दुरुस्त दिखाने में लगे हैं।



फोटो :48: सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव। संवाद
बिजली व्यवस्था न सुधरी तो शीघ्र शुरू होगा आंदोलन
छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है लेकिन संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा। जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा। किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें