पंचायत चुनाव में नाबालिगों ने भी खूब मतदान किया। गुरुवार को चौथे चरण के
मतदान में वोटरों ने आधार कार्ड का इस्तेमाल खूब किया। आधार कार्ड
नाबालिगों का भी बन जाते हैं, इसलिए नाबालिगों ने आधारकार्ड का प्रयोग कर
केंद्रों पर खूब वोट डाले। आधार कार्ड को ही पीठासीन और मतदान अफसरों ने
वोट डालने के लिए पर्याप्त मान लिया।
उन्होंने जन्मतिथि देखने की जहमत भी
नहीं उठाई। ऐसा ही एक मामला पहले चरण में डीएम अनुज झा ने खुरदइया बूथ पर
पकड़ा था। जब उन्होंने वोट डालकर जा रहे नाबालिग को रोककर आईडी मांगी तो
आधार कार्ड निकाला। उसमें डीएम ने उम्र देखी तो वह 16 साल के करीब था।
हालांकि, मतदान के प्रशिक्षण में एहतियात बरतने के निर्देश डीएम ने दिए थे।
यह भी कहा था कि आधार कार्ड में उम्र का आकलन कर ही वोट डलवाए जाएं। कई
केंद्रों पर बैंक पासबुक का प्रयोग कर वोट डाले गए।