फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व ड्यूटी के कर्मियों का उपेक्षा का आरोप

Fri, 30 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा में रिजर्व में रोकी गई 15 पोलिंग पार्टियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। रिजर्व पार्टी के राजेंद्र सिंह राजपूत, आसिफ, प्रमोद, मो. सज्जाद खां, स्मृति त्रिपाठी, उजमा सिद्दीकी, राम प्यारी राठौर, सुनीता देवी, सन्नो रानी ने कहा कि उन लोगों की प्रशासन ने रिजर्व में ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान बताया गया था कि रिजर्व में जिन लोगों की ड्यूटी है, उनके लिए खाने-पीने का पूरा इंतजाम होगा, पर कोई व्यवस्था नहीं की गई। कहा कि प्रशासन ने आसपास के होटल व छोटी दुकानों को भी बंद करा दिया था, जिससे वह लोग जो भी खाने-पीने का सामान घर से लेकर आए उसी से गुजर बसर करना पड़ा।
विज्ञापन


इन पोलिंग पार्टियों में एक महिला के साथ एक बच्चा भी था। उसे भी तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें