फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना भय के नहीं होती प्रीति’

Sat, 30 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लाड़पुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भागवत कथा को सुनने के लिए आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने उनको कथा का रसपान कराया।
विज्ञापन


आचार्य सुखलेस शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि बिना भय के प्रीति नहीं होती है। रामचरित मानस के अनुसार, जब रामचंद्र हनुमान के बताने के बाद लंका पर चढ़ाई करने गए तो समुद्र के उस पार बसी लंका नगरी में जाने के लिए रास्ता न होने पर समुद्र की प्रार्थना की, पर कई दिनों के बाद भी जब समुद्र द्वारा रास्ता नहीं दिया गया, तब भगवान श्रीराम ने क्रोधवस होकर समुद्र को सुखाने को अग्निबाण का प्रयोग किया।

अग्निबाण का प्रयोग होते देख समुद्र देवता भगवान श्रीराम के सामने आए और क्षमा प्रार्थना कर उनसे कहा कि नल नील द्वारा राम लिखकर पत्थर समुद्र में डाले जाएं तो पत्थर पानी में तैरने लगेंगे। जिसके बाद समुद्र पर सेतु का निर्माण हुआ। यही नहीं भक्त भगवान को विपत्ति के समय याद करते हैं। जिसके लिए लिखा गया है कि दु:ख में सुमरन सब करैं, सुख मैं करैं न कोय, सुख मैं सुमरन जो करै तो दुख काहे का होय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें