फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मांस की दुकानों को पूर्ण प्रतिबंधित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के विभिन्न स्थानों पर खुले में संचालित हो रही मांस की दुकानों से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। इन अवैध दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट के पदाधिकारियों ने स्थानीय कोतवाल को गुरुवार को एक ज्ञापन सौंपा है। गुट ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष नीरज भाटिया ने बताया कि बहवलपुर, तालग्राम रोड समेत नगर के कई हिस्सों में मांस की दुकानें खुले में और अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों को बंद कराने के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा पहले भी विरोध दर्ज कराया जा चुका है। आरोप लगाया कि मांस कटान के बाद बचे अवशेषों के सड़ने से उठने वाली दुर्गंध से लोग प्रभावित हैं। अवशेषों को खाने के लिए बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों के झुंड इन दुकानों के आसपास मंडराते रहते हैं। ये कुत्ते अक्सर राहगीरों पर हमला कर देते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने भाकियू अराजनैतिक गुट को आश्वासन दिया है। खाद्य विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई में पुलिस हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुसर्रफ, निहाल, मोहम्मद इस्लाम, अयूब खान, रामनरेश, अब्दुल नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें