फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच दिनों से नहीं मिली बिजली, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर। तकनीकी फाल्ट के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया। दो दिन बाद लाइनमैनों ने विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पांच दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदलने से रविवार को भी ग्रामीण भीषण गर्मी व पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

तेराजाकेट मार्ग के तिराहे पर रखा बिजली ट्रांसफार्मर 26 मई की शाम को तकनीकी फाल्ट के कारण खराब हो गया था, जिस कारण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। गुरुवार को लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी विभाग को दी, तब नया ट्रांसफार्मर रखा गया, जो आधा घंटा भी नहीं चला और बंद हो गया। पांच दिन बीतने के बाद भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे पीने के पानी के लिए लोग तरस गए।
वहीं, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ग्रामीण इंद्रपाल सिंह, विजय कुमार, देवेंद्र कुमार, हेमू, टम्मू यादव, बबलू मौर्या ने आरोप लगाया विभागीय लाइनमैनों की लापरवाही से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रामाश्रम बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता रामकुमार का कहना है कि दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं काम कर रहा तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले लाइनमैनों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें