फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कलश यात्रा में आए छात्र की गंगा में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलश यात्रा में रविवार को आया छात्र गंगा स्नान करते समय डूब गया। साथियों ने घटना की जानकारी यात्रा में शामिल लोगों को दी। तब छात्र की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद छात्र के शव का गंगा से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में राकेश बाबा के आश्रम पर हर साल श्रीमद्भागवत कथा होती है। कथा सोमवार से प्रारंभ होनी है। कलश यात्रा में गंगा जल लेने के लिए अकबरपुर से पांच बसें, 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली और कई लोग बाइकाें से आए थे। गांव के युवकों के साथ तेजीपुर निवासी 13 वर्षीय शेरबहादुर भी आया था। गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से शेरबहादुर डूबने लगा। उसके साथियों ने कलश यात्रा में शामिल लोगों को शेरबहादुर के डूबने की जानकारी दी। उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश कराई। करीब तीन घंटे के बाद छात्र का शव गंगा से बाहर निकाला गया। घटना की बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि शेरबहादुर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गंगा में स्नान के दौरान छात्र की डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें