फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जग में सुंदर है दो नाम, चाहे राम कहो या श्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :40: मंदिर में भजन प्रस्तुत करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

- श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन के बाद भजन संध्या आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर में आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ एवं श्रीराम यज्ञ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन संध्या का आयोजन किया। भक्त विमल पाठक ने जग में सुंदर है दो नाम, चाहे राम कहो या श्याम और तेरा किसने किया शृंगार सांवरे, भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

भजन संध्या में ढोलक की थाप और मजीरों की खनक के बीच सुनीता शर्मा ने हम रामजी के, रामजी हमारे हैं, सुधा अवस्थी ने संसार के लोगों से आशा न किया करना भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके अलावा नीलम गुप्ता, रेनू शर्मा, श्याम पाल और निशा वर्मा सहित अन्य गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। मंदिर के पुजारी पंडित बनारसी दास शास्त्री ने श्रद्धालुओं को पुरुषोत्तम मास का महत्व बताते हुए कहा कि इस माह में देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए 33 माल-पुए बनाकर कांसे अथवा किसी अन्य पवित्र पात्र में रखकर ब्राह्मणों को दक्षिणा सहित दान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धालु प्रतिदिन यह दान न कर सकें तो माह के अंतिम दिनों में भी श्रद्धा भाव से दान कर सकते हैं। इससे पहले 14 जून को श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें सरस कथा वाचकों उपदेश अग्निहोत्री, अनूप मिश्रा, विवेक दुबे, अवधेश मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा और हरिओम त्रिपाठी ने पाठ किया। सोमवार को श्रीराम यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति एवं कल्याण के लिए आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान गौरव दुबे, उमेश मिश्रा, गौरव कौशल, प्रशांत कौशल, रवि तिवारी, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें