फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जज के सरकारी आवास से नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय में तैनात अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के आवास के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर अलमारी में रखी नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार को तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय में तैनात अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित कौशिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जजेस आवास -4 में निवास कर रहे हैं। आठ अगस्त की शाम चार बजे वह आवास बंद कर नोएडा गए थे। 11 अगस्त की रात साढ़े दस बजे लौटे तो आवास का बाहरी गेट खुला था, ताला टूटा पड़ा था। अंदर के कमरे में कुंडी लगी थी, जिसे खोलकर देखा तो तीन अलमारियां खुली पड़ी थी। कपड़े आदि सामान जमीन पर बिखरा था। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे 34 हजार रुपये व दो लाख कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें