फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के बंद मकान में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र के किनौरा गांव में पूर्व फौजी के घर से चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दिए। पैतृक गांव से लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के ऐमा जनखत गांव निवासी पूर्व फौजी सत्यवीर पांच साल से तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के किनौरा गांव में रहते हैं। शुक्रवार शाम वह पैतृक गांव ऐमा जनखत गए थे।
इस दौरान रात को चोर घर में घुसे और ताले तोड़कर चेन, दो अंगूठी, एक पायल, एक जोड़ी कुंडल समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह सत्यवीर घर लौटे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही निरीक्षक विजय कुमार ने जांच की। उन्होंने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें