फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, डॉक्टर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हरियाणा के करनाल जिले के कस्बा रसीन निवासी डॉक्टर राजेंद्र (32) गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर लगाने के लिए भतीजे जितेंद्र (29) के साथ पानीपत से कार से जा रहे थे।
विज्ञापन


कार डॉ. राजेंद्र चला रहे थे। एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 202 पर ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर के पास सुबह लगभग साढ़े छह बजे रफ्तार तेज होने के कारण उनका नियंत्रण कार से खो गया। कार डिवाइडर से टकराने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र भी जख्मी हो गया। दोनों को यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों ने एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी और आठ वर्ष का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें