तालग्राम। महिला सिपाही के घर में हुई तीन लाख रुपये और जेवर की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। महिला सिपाही ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
तालग्राम में तैनात महिला हेड कांस्टेबल शशिबाला ने बताया कि जब वह छिबरामऊ कोतवाली में तैनाती थी। वहां किराये के कमरे में रहती थी। 31 जुलाई को ड्यूटी करने गई थी, तभी शाम के समय उसके घर से चोरों ने तीन लाख रुपये और जेवरात चोरी कर लिए गए थे। उन्होंने छिबरामऊ कोतवाली में तीन अगस्त को सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि आरोपितों के खिलाफ अभी तक न कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि तत्कालीन कोतवाली प्रभारी से शिकायत की तो उसका स्थानांतरण थाना तालग्राम कर दिया गया। महिला कर्मी ने बताया कि अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।