फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साढ़ू के बेटे की शादी में आए युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना (कन्नौज)। साढ़ू के बेटे की शादी में आए युवक का शव नगरिया लालशाह गांव के बाहर रविवार को बाग में फंदे से लटकता मिला। युवक रिश्तेदारी से नोएडा जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना से परिजनों व रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने सुबह नगरिया लालशाह निवासी उमेशचंद्र अग्निहोत्री के बाग में जामुन के पेड़ से फंदे पर एक युवक का शव लटकता हुआ देखा। मौके पर गए सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। युवक की शिनाख्त औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी देवदत्त मिश्रा (45) के रूप में हुई। युवक के मौत की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शव देखते ही पत्नी सीमा बेसुध हो गई।

सीमा ने बताया कि वह 13 मई को पति व बेटा आशुतोष (11) के साथ ग्राम मुर्रा निवासी साढ़ू जयप्रकाश द्विवेदी के बेटे उत्कर्ष द्विवेदी की शादी में शामिल होने आए थे। बरात लौटने के बाद सभी परिवार के साथ शाम को रिश्तेदार नगारिया लाल शाह निवासी प्रेम प्रकाश के घर चले गए। अगले दिन बहू की मुंह दिखाई की रस्म पूरी की। शनिवार को पति को नोएडा रवाना होना था। इस कारण वह शाम छह बजे उन दोनों को प्रेम प्रकाश के घर पर ही छोड़कर निकल गए। सुबह फंदे पर शव लटका होने की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें