फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक को फंदे से उतार सीपीआर देकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। कमरे का दरवाजा तोड़कर पीआरवी टीम ने शनिवार को फंदे पर लटके युवक को समय रहते उतार लिया और सीपीआर देकर जान बचाई। पुलिस ने युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र के कुढि़ना गांव निवासी कन्हैया सक्सेना खेती करते हैं। कन्हैया की पत्नी और मां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कन्हैया ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम परिवार को समझा रही थी। उसी दौरान कन्हैया ने कमरे के अंदर जाकर साड़ी से फंदा लगा दिया। काफी देर तक जब कन्हैया नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो एक कमरे तक पहुंचे।
कमरे का दरवाजा बंद होने पर खिड़की से देखा तो कन्हैया फंदे पर लटका था। हेड कांस्टेबल प्रमोद चौहान और संजीव कुमार ने दरवाजा तोड़कर कन्हैया को फंदे से नीचे उतारा और उसे सीपीआर देना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में उसकी सांस वापस आ गई। परिजनों ने राहत की सांस ली और उसको तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें