सौरिख। पड़ोस में रहने वाले युवक ने शुक्रवार रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शनिवर को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की रात 12.30 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया। युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी के शोर मचाने पर वह लोग जाग गए। आरोपी युवक जातिसूचक गालियां देते जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति व ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश की पर पता नहीं चला। चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।