फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भेड़ों को नहला रहे चाचा-भतीजे तालाब में डूबे, चाचा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तालाब में शनिवार को भेड़ों को नहलाते समय चाचा-भतीजे डूबने लगे। भतीजे को तालाब से बाहर निकाल लिया गया पर चाचा डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला और परिजनअस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम तिलोकापुर निवासी सचिन कुमार (32) भेड़ व बकरी पालन करते थे। वह भतीजे प्रियांशू (22) के साथ भेड़ों व बकरियों को चराने के लिए ले गए थे। दोपहर में गांव के पास ही स्थित तालाब पर भेड़ों को नहलाते समय एक भेड़ पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए सचिन पानी में घुस गए और खुद भी डूबने लगे। भतीजा प्रियांशू उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गया पर गहराई अधिक होने के कारण वह भी पानी में डूबने लगा। प्रियांशू ने पानी में हाथ पांव मारते हुए मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर खेतों पर ही मौजूद परिवार के भूरे ने लाठी की मदद से प्रियांशू को निकाल लिया। इस बीच सचिन पानी में डूब गया।
शोरगुल सुनकर कपूरपुर गांव के कुछ युवक भी पहुंच गए। युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए तालाब में उतरकर पानी में डूबे सचिन को बाहर निकाला। सचिन के पानी में डूबने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और अस्पताल ले गए। वहां डाॅ. संतोष मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से मां भगवानमूर्ति, पत्नी कोमल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पति की मौत से बदहवास पत्नी का हंगामा : सचिन की मौत से बदहवास पत्नी कोमल ने अस्पताल में हंगामा किया। इमरजेंसी वार्ड के गेट पर बैरिकेंडिग के लिए लगे प्लास्टिक के स्टॉपर उठाकर इधरउधर फेंक दिए और पास में खड़ी बाइकों को भी गिरा दिया। इसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने प्रधान व परिजनों के सहयोग से हंगामा कर रही महिला को समझा बुझाकर शांत कराया।
दो भाइयों की पहले ही हो चुकी है मौत : परिजनों ने बताया कि सचिन चार भाई थे। इनमें दो की पहले ही मौत हो चुकी है। सचिन की मौत के बाद अब उसका एक भाई धीरज बचा है। परिजनों ने बताया कि सचिन की शादी वर्ष 2019 में फर्रुखाबाद के खिनमिनी गांव निवासी कोमल के साथ हुई थी। उसके दो बेटी अन्वी, कशिश व बेटा शौर्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें