फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को तमंचा लगाकर जेवर लूटे

Thu, 28 Jan 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। ठठिया थाना क्षेत्र में सिंगुरिया गांव के निकट ऐमा नहर पुल के निकट बाइक सवार बदमाशों ने मायके जा रही महिला से तमंचे के बल पर जेवर लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


बुधवार की शाम पूनम पत्नी सत्यवीर निवासी आदमपुर उमैदा थाना सौरिख बुधवार की शाम अपने देवर सुखवीर सिंह पुत्र मौजीलाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके गांव भवानीपुर थाना ठठिया जा रही थीं। सिंगुरिया गांव के पास पहुंचते ही सुनसान रास्ते में पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। इसके बाद बीचोबीच रास्ते में अपनी बाइक खड़ी कर दी।

इससे सुखवीर को अपनी बाइक रोकनी पड़ी। जैसे ही बाइक रुकी तो लुटेरों दोनों के ऊपर तमंचे तान दिए और लूटपाट शुरू कर दी। पूनम के पास मौजूद बैग छीन लिया। इसमें कान के सोने के बाला, सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, एक साड़ी, चार हजार रुपये नगद रखे थे। वहीं सुखबीर के पास मौजूद एक मोबाइल फोन, 1500 रुपये नकद व बाइक के कागजात आदि लूट लिए।
विज्ञापन


लूटपाट करने के बाद बदमाश कानपुर नगर जनपद के कसबा विषधन की तरफ भाग गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। आननफानन में दारोगा अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें