फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दरबार में पहुंची दावेदारों की सूची

Thu, 28 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। दो दिन के अंदर सपा से ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने के आसार हैं। वहीं अन्य दलों की गतिविधियां सुस्त नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर सपा में आठों विकास खंडों के लिए पार्टी प्रत्याशी के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि बीते दिनों कानपुर मंडल की मीटिंग में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो चुकी है। सभी उम्मीदवारों की सूची संबंधी फाइल लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचा दी गई है। उम्मीदवारों के नाम का अंतिम चयन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद करेंगे।

 जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो दिन के अंदर प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रत्याशी चयन के लिए तलाश चल रही है। उम्मीदवारों के नाम मांगे गए हैं। जिले की आठों विकास खंडों में भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से नामांकन के दौरान तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। आशंका जताई है कि सत्ता पक्ष के लोग ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने धनबल, बाहुबल के साथ ही सत्ता का भी दुरुपयोग के खतरा जताया है। उनका कहना है कि प्रत्याशी तय होते ही राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


इसी सप्ताह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी। वहीं इस मुद्दे पर बसपा जिलाध्यक्ष चुप्पी साधे हैं। उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया कहा कि जब तक हाईकमान का आदेश नहीं मिलता तब तक वह कुछ नहीं बता सकते। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के संबंध में चर्चा करने के लिए गुरुवार को वह लखनऊ रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें