फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर निकालने को दो पक्ष भिड़े

Sun, 11 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर में एक मकान के चबूतरे से भैंस निकालने के विरोध को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ शुरू हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा की दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में एक पक्ष से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


एक पक्ष ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली अंतर्गत ग्राम तुलसीपुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह अपने मकान के बाहर चबूतरे पर लगे खराब हैंडपंप को दुरुस्त कर रहा था। जब वह हैंडपंप की बोरिंग से पाइप बाहर निकाल रहा था, तभी उसके चबूतरे से गांव का ही शिवम पुत्र रावकुंअर भैंस लेकर निकल रहे थे।

तभी उसने चबूतरे से भैंस निकालने का विरोध किया। इस पर दोनों में गालीगलौज के साथ मारपीट होने लगी। इस दौरान शिवम के अन्य परिजन भी लाठी-डंडा लेकर वहां आ गए और मारपीट करनी शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर पहुंचे अमित का भाई सुमित और मां गुलाबश्री ने जब बचाने का प्रयास किया तो उन लोगों के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


खून से लथपथ तीनों घायल कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। इस मामले में अमित ने रावकुंअर, रावभंवर उर्फ विपिन और स्वतंत्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें