फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की बैरीकेडिंग कराने के दिए निर्देश

Sun, 11 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पश्चिमी बाईपास पर स्थित मंडी समिति में अबकी पंचायत चुनाव की मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए मंडी समिति के नीलामी चबूतरे और स्ट्रांग रूम की बैरीकेडिंग कराने, सफाई और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, बीडीओ अनिल कुमार, निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव की टीम के साथ मंडी पहुंचे। अफसरों ने मतगणना स्थल और मतपेटिकाएं रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर मंडी समिति अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

एसडीएम ने ठेकेदार को स्ट्रांग रूम और मतगणना के लिए चयनित किए गए नीलामी चबूतरे की बैरीकेडिंग के बाबत जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर लगी बांस-बल्ली और आढ़तियों के अतिक्रमण को हटवाने, उसकी सफाई करवाने के साथ लाइट व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने इसके बाद सौरिख के ऋषिभूमि इंटर कालेज का निरीक्षण किया। विकास खंड सौरिख की मतगणना इसी कालेज में कराई जाएगी। एसडीएम ने स्ट्रांग रूम समेत मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर वहां भी साफ-सफाई, विद्युतीकरण के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें