फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 1.23 करोड़ से बनी सड़क की पोल एक माह में खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़क एक माह में ही धंस गई। इससे भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से सड़क दुरुस्त करवाने तथा सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से करमुल्लापुर चौराहा से नौली नंदपुर होते हुए दरौरा पुल तक टूटी सड़क के निर्माण के लिए 1.23 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था। मई में सड़क का निर्माण कराया गया। पहली बरसात में ही एक माह के अंदर सड़क कई जगह धंस गई।
ग्रामीण गणेश अग्निहोत्री, गुड़ीराम, वेदप्रकाश, रिंकू यादव तथा प्रवीन दीक्षित ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में लीलापोती की गई। मानक के अनुसार सड़क नहीं बनाई गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की जांच कराकर उसका दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण एक माह पूर्व हुआ था। निर्माण में लगी लागत का शेष धन 73.51 लाख रुपये ठेकेदार के खाते में रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें