कन्नौज। मारपीट के मामले में दोषी पाए गए तीन अभियुक्तों को शुक्रवार को कोर्ट ने चार-चार वर्ष के कठोर कारावास व सात- सात हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। घटना की रिपोर्ट सदर कोतवाली में वर्ष 2009 में दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना कर चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की।
न्यायालय में चली सुनवाई के दौरान साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। गवाहाें के बयान दर्ज किए गए। साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाया।
दोषी पाए गए अभियुक्त दिनेशचंद्र, श्रीराम व गंगाराम को चार- चार साल के कारावास व सात-सात हजार रुपये जुर्माना अदा करने का हुक्म दिया। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। (संवाद)