फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने तोड़ा पोल, वाहिदपुर की आपूर्ति ठप

Thu, 20 Oct 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बिजली समस्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड कन्नौज के वाहिदपुर के समीप हाइटेंशन लाइन के पोल पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पोल व तार टूटकर गिर पड़े। लाइन में करंट होने के कारण कई घंटे मार्ग जाम रहा। वहीं कई गांवों की बिजली ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर बाद कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। लेकिन वाहिदपुर में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


वाहिदपुर गांव निवासी रामवीर, राम प्रकाश, राजेंद्र, योगेंद्र, विश्वनाथ, महेंद्र, राहुल, सुनील का कहना है कि देर रात गांव के समीप लगे हाई टेंशन लाइन पोल में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पोल के तार टूट गए। रात होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

तार टूट जाने से सतौरा, सुजान सरायं, गदनापुर, उम्मापुरवा, कुईलिया तिराहा समेत अन्य गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली उपकेंद्र को सूचना देने के बाद लाइनमैनों ने लाइन जोड़कर वाहिदपुर की लाइन की लाइट काट दी है। जिससे गांव में बिजली का संकट खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने गांव में शीघ्र आपूर्ति बहाल की मांग की है। उपकेंद्र के जेई पंकज का कहना है कि शीघ्र पोल लगाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें